वहीं, उत्तर प्रदेश में बारिश का असर अभी भी कई इलाकों में है। ललितपुर में बेतवा नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, सीतापुर में कई छोटे पुल डूब गए हैं। उन्नाव की जलमग्न बस्तियों में नाव चल रही है। बाराबंकी में रविवार को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
गुजरात के भावनगर और राजकोट में रविवार को करीब आधे घंटे तेज बारिश में ही सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। भावनगर के महुवा में साढ़े 4 इंच और राजकोट के गोंडल में साढ़े 3 इंच बारिश हुई। जूनागढ़ के गिरनार जंगल में अचानक बाढ़ आ गई। यहां आत्मेश्वर महादेव मंदिर के रास्ते में बच्चे-बूढ़े सहित 40 से ज्यादा श्रद्धालु फंस गए। वन विभाग और फायर ब्रिगेड ने सभी को बचाया।
दूसरी ओर, राजस्थान में मानसून की विदाई के साथ बारिश कमजोर पड़ने लगी है। ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ है और अगले 4-5 दिन ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। गर्मी बढ़ने से जैसलमेर में रविवार को तापमान 40.3°C पहुंच गया।
गुजरात के भावनगर में भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। केरल के वट्टावडा कोट्टाकांबूर में लैंडस्लाइड से दो भाई-बहनों की मौत हो गई। ओडिशा पुरी में रविवार को तेज बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग जगन्नाथ मंदिर पहुंचे।
तमिलनाडु के धर्मपुरी में भारी बारिश के बाद मुथमपट्टी में कराडु के पास पटरियों पर गिरी चट्टान गिरी, जो नागरकोइल-बेंगलुरु एक्सप्रेस से टकराई। रविवार को अहमदाबाद में तेज बारिश के बीच लोग गणेश विसर्जन के लिए जाते दिखे।
आज के लिए बारिश का अलर्ट…
राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू होने के साथ ही बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। आज सिर्फ 4 जिलों में बारिश का अलर्ट है। रविवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा, जबकि पश्चिमी राजस्थान के पाकिस्तान बॉर्डर से लगे इलाकों और उदयपुर संभाग में हल्के बादल छाए रहे। वहीं, जैसलमेर में तापमान 40°C के पार पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें…
भोपाल में रविवार रात करीब 9 बजे बारिश हुई। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने 24 सितंबर से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले प्रदेश में हल्की बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। प्रदेश में अब तक औसतन 33.9 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य कोटे का करीब 91% है। पूरी खबर पढ़ें…
अल्मोड़ा में सोमवार सुबह धुंध छाई रही। उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में सोमवार को बारिश की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान सामान्य रहा।
सुबह प्रदेश के चार प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज हुआ। केदारनाथ में -2°C, बद्रीनाथ में -1°C, आदि कैलाश में -4°C और गंगोत्री धाम में -4°C तापमान रहा। वहीं देहरादून में दिन का तापमान 35°C दर्ज किया गया।
पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।
अगले कुछ दिनों में भी बारिश की गतिविधियों में खास बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। हालांकि, स्थानीय मौसम के असर से कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी और निचले इलाकों में दिन के समय धूप खिलने से तापमान बढ़ने का अनुमान है।
पूरी खबर पढ़ें…
उत्तर प्रदेश में बारिश का असर अभी भी कई इलाकों में है। ललितपुर में बेतवा नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, सीतापुर में छोटे पुल डूब गए हैं और उन्नाव की जलमग्न बस्तियों में नाव चल रही है। बाराबंकी में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सोमवार को मौसम साफ है, लेकिन 23 सितंबर को पूर्वी और 24 सितंबर को पश्चिमी यूपी में फिर बारिश होने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार में फिलहाल मानसून कमजोर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को 9 जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है। अगले 2-3 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 24 सितंबर से कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
रायपुर में रविवार दोपहर तेज बारिश हुई। छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश के भी आसार हैं। बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
मुख्य बातें
- वहीं, उत्तर प्रदेश में बारिश का असर अभी भी कई इलाकों में है।
- ललितपुर में बेतवा नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, सीतापुर में कई छोटे पुल डूब गए हैं।
- उन्नाव की जलमग्न बस्तियों में नाव चल रही है।
स्रोत और संदर्भ
सार्वजनिक प्राथमिक स्रोतों पर आधारित संपादित लेख। स्रोत जाँच: 21 सितंबर 2026।



