जयसूर्या ने कहा कि सूर्यवंशी के पास अच्छा प्रदर्शन करने के लिए काफी समय है। मौका मिलने पर वह अपनी प्रतिभा साबित कर देंगे।
सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें एशियन गेम्स के लिए भी टीम में शामिल किया गया है।
जयसूर्या ने कहा- ‘वह अलग तरह की प्रतिभा हैं। उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने का मौका दीजिए। वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’
उन्होंने कहा- ‘मौके आएंगे। वह किस नंबर पर खेलेंगे, यह मैं नहीं बता सकता। यह स्थिति पर निर्भर करेगा। लेकिन जब मौका आएगा, तो वह उसे भुना लेंगे। इसलिए इंतजार करते हैं।’
वैभव ने इसी साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था। जयसूर्या ने भारतीय क्रिकेट की तारीफ की
जयसूर्या ने कहा कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को लगातार प्रदर्शन करते रहना होगा। उन्होंने कहा- ‘हर क्रिकेटर की अपनी प्रतिभा होती है। खिलाड़ी अभ्यास और ट्रेनिंग में कड़ी मेहनत करते हैं।’
उन्होंने कहा- ‘भारत में हमेशा ऐसे खिलाड़ी तैयार रहते हैं, जो किसी की जगह लेकर प्रदर्शन कर सकते हैं। यहां कम्पीटिशन बहुत ज्यादा है। क्रिकेट का स्तर भी बहुत ऊंचा है। खिलाड़ी सभी फॉर्मेट खेलते हैं।
जयसूर्या ने खेल में कॉरपोरेट क्षेत्र की बढ़ती भूमिका और कॉरपोरेट क्रिकेट वर्ल्ड कप की जरूरत पर भी बात की।
उन्होंने कहा- ‘जब आप भारत के सभी शहरों में खेलते हैं, तो कॉरपोरेट खिलाड़ी भी सामने आते हैं। उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं, जिन्हें IPL में मौका नहीं मिला। यहां उन्हें अवसर मिलता है।'
वैभव जिम्बाब्वे के खिलाफ में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए
वैभव ने अपने डेब्यू टी-20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों में 42 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने का मौका मिला। वे तीन मैचों की सीरीज में 151 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2 अर्धशतक लगाए थे। ---------------------------
वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग-XI में क्यों नहीं, गंभीर ने दिया जवाब:बोले- उम्र 15 हो या 30 साल, मौके का इंतजार करना पड़ेगा
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका क्यों नहीं मिला। हेड कोच गौतम गंभीर ने गुरुवार को इस सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की उम्र 15 हो या 30 साल, अगर उसे मौके का इंतजार करना है तो इंतजार करना होगा। पूरी खबर पढ़ें…
क्रिकेट कॉपी लिंक शेयर युवराज, डिविलियर्स और गेल वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में खेलेंगे: 3 अक्टूबर से दुबई-शारजाह में मुकाबले, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच क्रिकेट कॉपी लिंक शेयर भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में: शेफाली वर्मा जितने रन भी नहीं बना सकी पूरी बांग्लादेश टीम, गोल्ड मेडल मैच श्रीलंका से 0:47 Play video Play video क्रिकेट कॉपी लिंक शेयर वसीम अकरम ने पाकिस्तान टेस्ट कप्तान बाबर पर तंज कसा: कहा- आप क्या चने बेचने आए थे, जो PCB के फैसले नहीं पता 0:49 Play video Play video क्रिकेट कॉपी लिंक शेयर ऐप खोलें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ वीडियो और देखें Advertise with Us | DB Reporter | Sitemap | Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy | Contact Us | RSS | Cookie Policy | Privacy Policy Our Divisions DainikBhaskar.com DivyaBhaskar.com BhaskarEnglish.in DivyaMarathi.com MoneyBhaskar.com BhaskarAd.com Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
मुख्य बातें
- जयसूर्या ने कहा कि सूर्यवंशी के पास अच्छा प्रदर्शन करने के लिए काफी समय है।
- मौका मिलने पर वह अपनी प्रतिभा साबित कर देंगे।
- सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे।
स्रोत और संदर्भ
सार्वजनिक प्राथमिक स्रोतों पर आधारित संपादित लेख। स्रोत जाँच: 21 सितंबर 2026।



