इरफान ने कहा- ‘2027 वर्ल्ड कप से पहले जायसवाल पर्याप्त वनडे खेलें। वेस्टइंडीज दौरे से इसकी शुरुआत हो।’ हालांकि उन्होंने रोहित शर्मा को ओपनिंग के लिए भारत की पहली पसंद बताया।
अगला वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी में खेला जाएगा।
जायसवाल ने अपने आखिरी वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 110 रन बनाए थे। इरफान बोले- जायसवाल टीम के बैकअप ओपनर
इरफान ने कहा- ‘वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में मुझे जिस खिलाड़ी को मिलने वाले मौकों पर नजर रहेगी, वह यशस्वी जायसवाल हैं। वह टीम के बैकअप ओपनर हैं। जब भी मौका हो, मैं उन्हें खेलते देखना चाहूंगा।'
वेस्टइंडीज दौरे पर जायसवाल को टॉप ऑर्डर में मौका मिलने की संभावना कम है। कप्तान शुभमन गिल और रोहित ओपनिंग करते हैं। नंबर-3 पर विराट कोहली खेलेते हैं।
रोहित और विराट सिर्फ वनडे खेलते हैं। दोनों के अगले साल वर्ल्ड कप में खेलने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट शायद ही उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर बिठाए।
जायसवाल को मिडल ऑर्डर में उतारा जा सकता है। इसकी वजह है कि नंबर-4 पर खेलने वाले श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स के लिए जापान गए हैं। हालांकि जायवाल को ऋतुराज गायकवाड से चुनौती मिलेगी।
जायसवाल ने पिछले साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने सिर्फ 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 285 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक भी शामिल है।
जायसवाल ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। इस मुकाबले में उन्होंने 86 गेंद पर नाबाद 110 रन की पारी खेली थी।
रोहित बोले- टेस्ट मैचों में नींद नहीं आती थी:तब मां के हाथ से बने केले के चिप्स खाता था; IPL टीम पर कहा- हमेशा मुंबई
क्रिकेटर रोहित शर्मा ने कहा- टेस्ट क्रिकेट उनका पसंदीदा फॉर्मेट था। लेकिन इसमें खेलने का दबाव भी काफी रहता था। मैं झूठ नहीं बोलूंगा, लेकिन जब भी मैं टेस्ट मैच खेलता था, अंदर बहुत नर्वसनेस होती थी। पूरी खबर पढ़ें…
क्रिकेट कॉपी लिंक शेयर भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में: शेफाली वर्मा जितने रन भी नहीं बना सकी पूरी बांग्लादेश टीम, गोल्ड मेडल मैच श्रीलंका से 0:47 Play video Play video क्रिकेट कॉपी लिंक शेयर वसीम अकरम ने पाकिस्तान टेस्ट कप्तान बाबर पर तंज कसा: कहा- आप क्या चने बेचने आए थे, जो PCB के फैसले नहीं पता 0:49 Play video Play video क्रिकेट कॉपी लिंक शेयर टीम इंडिया ने गंवाया टी-20 में नंबर-1 का ताज: श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर इंग्लैंड टॉप पर, तीसरा मैच 8 विकेट से जीता 0:59 Play video Play video क्रिकेट कॉपी लिंक शेयर ऐप खोलें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ वीडियो और देखें Advertise with Us | DB Reporter | Sitemap | Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy | Contact Us | RSS | Cookie Policy | Privacy Policy Our Divisions DainikBhaskar.com DivyaBhaskar.com BhaskarEnglish.in DivyaMarathi.com MoneyBhaskar.com BhaskarAd.com Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
मुख्य बातें
- इरफान ने कहा- ‘2027 वर्ल्ड कप से पहले जायसवाल पर्याप्त वनडे खेलें।
- वेस्टइंडीज दौरे से इसकी शुरुआत हो।’ हालांकि उन्होंने रोहित शर्मा को ओपनिंग के लिए भारत की पहली पसंद बताया।
- अगला वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाएगा।
स्रोत और संदर्भ
सार्वजनिक प्राथमिक स्रोतों पर आधारित संपादित लेख। स्रोत जाँच: 21 सितंबर 2026।



