बेंगलुरु के पॉश इलाके कोरमंगला में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।
मुख्य सड़क पर खड़ी एक लग्जरी कार के अंदर 46 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान कोडगु निवासी सलीम अकबर के रूप में हुई है।
रेस्टोरेंट के पास खड़ी थी कार पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने कोरमंगला में एक रेस्टोरेंट के पास काफी देर से खड़ी लग्जरी कार को देखा।
जब लोगों ने कार के अंदर एक व्यक्ति को बेसुध हालत में पड़ा पाया, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अकबर को कार से निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और क्राइम सीन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार की बारीकी से जांच की।
पुलिस द्वारा इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि यह कार तड़के कीरब 2.30 बजे रेस्टोरेंट के सामने आकर रुकी थी।
पुलिस जांच में जुटी शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को शक है कि अकबर की मौत किसी अचानक आई स्वास्थ्य संबंधी समस्या का दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले में फिलहाल किसी भी तरह की साजिश या गड़बड़ी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
पुलिस ने फिलहाल अप्राकृतिक का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।
मुख्य बातें
- बेंगलुरु के पॉश इलाके कोरमंगला में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।
- मुख्य सड़क पर खड़ी एक लग्जरी कार के अंदर 46 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
- मृतक की पहचान कोडगु निवासी सलीम अकबर के रूप में हुई है।
स्रोत और संदर्भ
- दैनिक जागरण · बेंगलुरु में लग्जरी कार के अंदर मिला 46 साल के व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी ↗21 सितंबर 2026
सार्वजनिक प्राथमिक स्रोतों पर आधारित संपादित लेख। स्रोत जाँच: 21 सितंबर 2026।



